{"_id":"67043ddd2fef1a90410c0754","slug":"jewellery-worth-rs-12-lakh-stolen-from-teachers-house-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-121660-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिक्षिका के घर से 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिक्षिका के घर से 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर गांव में रविवार की रात छत के सहारे घर में घुसे चोर 12 लाख रुपए का जेवरात लेकर फरार हो गए। देर शाम लगभग आठ बजे पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम ने घटना की छानबीन की।
जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर में रविवार की चोर छत से कमरे घुसे। वीरेंद्र सिंह की पुत्री श्वेता सिंह का बैंग में रखा सोने का हार, झाला, नथिया, मांग टीका, करधन, डायमंड रिंग, कान की झुमकी, झाला सहित 12 लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए।
श्वेता सिंह के माता-पिता घर पर रहते हैं। श्वेता सिंह बलिया जिले में शिक्षिका हैं। वहीं पर पति के साथ रहती हैं। श्वेता सिंह ससुराल और मायके में मिले जेवरात को मायके में बैग में रखी थीं। इनका भाई गोरखपुर में दुकान खोले है और वहीं पर रहता है। घर पर इनके वृद्ध पिता वीरेंद्र सिंह, माता पानमती रहती हैं।
विज्ञापन
सोमवार को परिजनों ने श्वेता सिंह घटना की जानकारी दी। सूचना पर श्वेता सिंह बलिया से मायके पहुंचीं। शाम को जीयनपुर कोतवाली में सूचना दी। जानकारी होने पर देर शाम को जीयनपुर कोतवाली की पुलिस एवं 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर जांच में जुटी थी। रात को करीब आठ बजे फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच कर रही थी।