{"_id":"570954b74f1c1b122ec810ea","slug":"jewellers-strik","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों की बंदी 39वें दिन भी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों की बंदी 39वें दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाजार बंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आजमगढ़ सराफा मंडल समिति की चल रही बंदी शनिवार को 39वें दिन भी जारी रही। शनिवार को समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सराफा मंडी में कारोबारियों, कारीगरों की बैठक हुई।
अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि हम व्यापारी वैट, इनकम टैक्स सहित कई प्रकार के टैक्स देकर सरकार के विकास कार्यो में सहयोग देते हैं, लेकिन एक्साईज ड्यूटी को सराफा व्यापार पर लगाया जाना सरासर गलत है। हम छोटे-छोटे कारीगर, कारोबारी को आए दिन अधिकारी शोषण करेंगे, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर गरीब की तमन्ना होती है कि कुछ जेवर घर पर रख लें, किसी विपत्ति में काम आएगा। लेकिन सरकार एक्साईज में 12 प्रतिशत टैक्स लगाकर जनता का अतिरिक्त नुकसान करने पर उतारु है। एक प्रतिशत एक्साईज तो सिर्फ गुमराह करने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संदीप सेठ, दिलीप अंगुरिया, श्यामदास अग्रवाल, कुंदन वर्मा, ज्ञान अग्रवाल, शीतल, संदीप वर्मा, राजू जौहरी, सचिदानंद, गजेंद्र, पवन अग्रवाल, सुबाष, मुनीम, दिपेश, छेदी, अभिषेक आदि मौजूद थे।