बूढ़नपुर। ब्लाक कोयलसा का सोमवार दोपहर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। परिसर में झाड़ियों को देखकर बीडीओ अखिलेश मिश्रा को फटकार लगाई। कहा कि दो दिन के अंदर ब्लॉक परिसर साफ सुथरा होना चाहिए। जेई नीरज यादव की अनुपस्थिति के चलते एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।
सीडीओ ने पंचायत भवन निर्माण का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने का समय दिया। प्रगति सही नहीं रही तो निलंबन की चेतावनी दी। एपीओ मनरेगा को भी चेतावनी दी। एनआरएलएम द्वारा समूह गठन और खाता खोलना में शिथिलता पाई गई। एडीओ आईएसबी दिनेश कुमार को भी चेतावनी दी। एडीओ समाज कल्याण रविंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 17 फरवरी कन्या सुमंगला योजना के अनुसार रंजना पुत्री राकेश निवासी गौरा हरदो का पेमेंट अभी तक नहीं हुआ मिला। सीडीओ खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्र के कार्यों से असंतुष्ट नजर आए। वहीं, बनकट जगदीश ग्राम पंचायत को जिला पंचायत क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष विनीत रंजन के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार, त्रिभुवन वर्मा उमाशंकर मौर्य, राजेन्द्र, रवि, संतोष सिंह थे।