{"_id":"fc1707e82856cecc5d3c3e8a4ad1e71d","slug":"je-and-ado-agricultural-wages-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और एडीओ कृषि का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और एडीओ कृषि का रोका गया वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर विकास खंड के लोहिया गांव ओहदपुर में जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई। इस दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने विद्युत विभाग के जेई और एडीओ एग्रीकल्चर का वेतन रोकने के साथ ही कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। बाद में सरायमीर थाने का भी निरीक्षण किया।
चौपाल में विद्युत विभाग की समीक्षा में जेई द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत ओहदपुर में कुल 184 ग्रामिणों द्वारा कनेक्शन लिया गया है। ग्राम की कुल जनसंख्या 1912 है। जिसमें से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 466 है। ग्रामिणों ने लो-वोल्टेज और शेड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने की भी शिकायत की।
डीएम ने कहा कि गांव की इतनी बड़ी आबादी है और केवल 184 कनेक्शन है। उन्होंने जेई का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही कैंप लगा कनेक्शन देने का निर्देश एसडीओ को दिया। चौपाल में आरईएस के जेई रत्नाकर मिश्रा द्वारा गांव के पांच मजरों की जानकारी न दे पाने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
सोलर लाइट की समीक्षा में नेडा विभाग के अधिकारी अनुपस्थित मिले, इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा। शौचालय का रुपया लाभार्थियों ने पूरा पैसा न मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। लोहिया, इंदिरा आवास, हैंडपंप, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दवा वितरण, बच्चों के छात्रवृत्ति, बच्चों के पुष्टाहार वितरण, स्वंय सहायता समूह का गठन आदि की योजनाओं की समीक्षा की गई।
धान, गेहूं के वितरण के संबंध में डीएम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने बीज न मिलने की शिकायत की। डीएम ने एडीओ एग्रीकल्चर का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। एसडीएम निजामाबाद एके सिंह, परियोजना निदेशक एसके पांडेय, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, सेराज अहमद, अधिशासी अभियंता आरईएस हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।