फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jan Vishwas Yatra welcomed at Maa Palhemeshwari Dham

मां पाल्हमेश्वरी धाम पर जन विश्वास यात्रा का हुआ स्वागत

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra welcomed at Maa Palhemeshwari Dham
मुबारकपुर रोडवेज पर जन विश्वास यात्रा के रथ से सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चै? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बलिया से चलकर भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार की देर शाम लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मां पल्हना धाम पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों को फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान जय हिंद और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जन विश्वास यात्रा के प्रति लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय और जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ पहुंचे लोगों का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। मां परमेश्वरी धाम पर पूजा अर्चना के बाद जन विश्वास यात्रा लालगंज के लिए रवाना हुई। नगर पंचायत लालगंज पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस और सैकड़ों की संख्या में जबरदस्त स्वागत किया। लोगों की भीड़ को देेख जन विश्वास यात्रा के साथ जनपद में नेताओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। यात्रा में डा. धर्मेंद्र सिंह, रमापति त्रिपाठी, राकेश सिंह, आनंद दुबे, हरीश द्विवेदी, संजीव राय, अंकित मिश्रा, अंकुर उपाध्याय, पंकज राय जिला मीडिया प्रभारी, सत्यम आईटी प्रमुख, रजनीश जायसवाल, रामनयन सिंह, सुनील सिंह डब्बू, हनुमंत सिंह, योगेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गोछा से जनपद में प्रवेश की जनविश्वास यात्रा
अमिलो। बलिया से चलकर मऊ-आजमगढ़ जनपद की सीमा पर आबाद मुबारकपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत गोछा में मंगलवार देर शाम भाजपा की जन विश्वास यात्रा ने प्रवेश किया। गाजा-बाजा ढोल नगाडा के साथ पुष्प वर्षा कर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह व जिला उपाध्यक्ष सदर ब्रजेश यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का सीमा में प्रवेश करते ही माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री श्रीराम चौहान, भूमि विकास चेयरमैन संतराज यादव, जय प्रकाश निषाद, यात्रा के साथ साथ थे। इस मौके पर भाजपा नेता ध्रुव सिंह, राजेश सिंह महुआरी, हरेंद्र सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed