फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jam in opposition to liquor contracts

शराब ठेका के विरोध में जाम

Thu, 30 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jam in opposition to liquor contracts
शराब ठेका के विरोध में जाम
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सैयदवारा बाजार का ठेका हमीदपुर दलित बस्ती में खुलने से नाराज लोगों ने बुधवार को आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जामकर दूकान हटाने की मांग की। वहीं सरायमीर कस्बे के चूड़िहार मुहल्ले में खुल रही दूकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने मुहल्ले वालों का हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन


रानी की सराय संवाददाता के अनुसार, सैयदवारा बाजार में देसी शराब का ठेका है। आबकारी विभाग से ठेका हटाने की नोटिस मिलने पर अनुज्ञापी देवेंद्र पांडेय ने अपनी दूकान थोड़े दूर पर स्थित हमीदपुर गांव के दलित बस्ती में खोल दिया। बुधवार को ग्रामीण दूकान हटाने के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए सड़क पर उतरे और सैयदवारा बाजार के पास आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। दोपहर ढाई बजे प्रमुख जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


चक्का जाम की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय हसीब अहमद मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक के समक्ष महिला और पुरुषों ने अपनी पीड़ा रखी। उनका कहना है कि गांव में शराब की दूकान खुल जाने पर शराब पीकर लोग नशे में धुत होकर गाली गलौत और छेडखानी जैसी घटनाओं को अंजाम देंगे। आए दिन मारपीट होते रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने गांव वालों को लिखित आश्वासन देकर करीब एक घंटे  बाद 3.30 बजे जाम को समाप्त कराया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वह गांव वालों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा देंगे। आगे जो निर्देश प्राप्त होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में सरायमीर कस्बे के चूड़िहार मुहल्ले में फारुकिया मस्जिद के बगल में खुल रही अंग्रेजी शराब की दूकान को हटाने के लिए लोगों ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान छेड़ दिया है।


क्षेत्र के अबूउमर, इमामुद्दीन, अब्दुल मन्नान, तौहीद, मो. मुसतफ, सज्जाद आदि का कहना है कि हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुहल्ले के 65 लोगों की सहमति ली गई। बुधवार को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed