{"_id":"5a8333334f1c1b92268ba090","slug":"jalavishak-of-mahadev","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयघोष के बीच हुआ महादेव का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयघोष के बीच हुआ महादेव का जलाभिषेक
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
भंवरनाथ मंदिर में होती महाशिवरात्रि की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी/अहरौला। महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर दो दिन की तिथि से असमंजस में पड़े जनपद के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को ही लोगों ने महाशिवरात्रि का पर्व मनाया। इस दौरान क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में बाबा को रिझाने के लिए लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व अंबारी, माहुल, मैगना, गोधना, पलिया, बिलारमऊ, हुब्बीगंज, पल्थी, दीदारगंज, पुष्पनगर, कुशलगांव, मार्टीनगंज आदि शिवालयों में श्रद्घालुओं ने बाबा को जलाभिषेक किया। इस दौरान जगह- जगह भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं था। भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक के लिए लोग उत्साह पूर्वक हाथों में जल लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
प्राचीन झारखंडेय महादेव मकसुदिया में पूजन अर्चन करने वाले शिव भक्तों का मेला लगा रहा। शाम तक जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर अंबारी, माहुल, पल्थी, दीदारगंज, खंजहापुर, बिलारमऊ, पलिया, बेलसिया, सजाई, अमरेथु, भेडिय़ा आदि गांवों में शिवरात्रि के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया था। जिसमें शिवभक्तों ने बाबा का जिलाभिषेक करने के साथ ही मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी पवई पवई द्वारा मकसुदिया मेले में आदि शिव भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गौरी मिश्रा, उपाध्यक्ष डा. मनोज यादव, दिनेश यादव, अरविंद प्रजापति, चंद्रजीत चौहान, मीडिया प्रभारी नंदन सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। वहीं, अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, बैर, भांग, धतूरा, गन्ना आदि से अभिषेक किया। दुर्वासा धाम, पाताल शिवधाम कल्होरा, बसही शिव मंदिर, राम-जानकी आश्रम गहजी बनरपूरा आदि शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ रही।
मेजवां। महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को फूलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। तिराहा स्थिति भगवान शंकर के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र चढ़ाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को बनारस के कलाकारों ने फूलों से सजाया था। झालरों की सतरंगी छटां के बीच मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। अभय सिंह उर्फ लालू ने बताया कि शंकरजी तिराहे से मंगलवार को शिव बारात निकाले जाने की योजना थी, लेकिन बारिश के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। अब बारात बुधवार को शाम निकाली जाएगी।