{"_id":"f9736c9f942feb6e2cd1867c2f53cd97","slug":"jailed-punk-manager-sought-by-extortion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बदमाश ने मांगी प्रबंधक से रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद बदमाश ने मांगी प्रबंधक से रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बलिया जिला कारागार में निरुद्ध बदमाश ने तरवां थाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रबंधक को फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम महराजगंज जेल में बंद चर्चित बदमाश श्यामबाबू पासी के यहां पहुंचाने को कहा है।
रकम न मिलने पर प्रबंधक के परिवारवालों को जान से मार देने की धमकी भी दी गई है। इससे प्रबंधक का पूरा परिवार दहशत में हैं। बार-बार आ रहे फोन से तंग प्रबंधक ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई। जिस पर उन्होंने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है।
बकौल कॉलेज प्रबंधक, पांच फरवरी से उसे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला बदमाश खुद को श्यामबाबू गिरोह का सदस्य बताते हुए दस लाख रुपये मांग रहा है। रकम न देने पर उसने धमकी दी कि रुपये और जीवन में से एक चुन लो।
विज्ञापन
भयभीत प्रबंधक ने यह बात अपने परिवार और रिश्र्तेदारों को बताई तो वह भी दहशत में आ गए। हालत यह है कि प्रबंधक के विद्यालय न जाने से हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र आदि नहीं बंट पा रहे है।
प्रबंधक ने सात फरवरी को इस मामले की शिकायत तरवां थाने में की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने एसपी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई।
प्रभारी निरीक्षक तरवां अनिल चंद तिवारी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि फोन करने वाला बदमाश बलिया जेल में बंद है।
वह श्यामबाबू पासी गिरोह का सदस्य है और सारी रकम महराजगंज जेल में बंद अपने आका श्यामबाबू के यहां पहुंचाने को कह रहा है।