{"_id":"5e4834778ebc3ee5935b640a","slug":"jailed-detainee-dies-in-jail-azamgarh-news-vns5109860150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में निरूद्ध बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में निरूद्ध बंदी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। इटौरा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार की रात से उसकी हालत खराब थी। सुबह जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल लाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजू पुत्र बरसाती को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हेरोइन बेचने के आरोप में पकड़ा था। पकड़ने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया था। राजू जेल में बंद था। शुक्रवार की रात ही उसकी तबीयत खराब हुई। जिस पर जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल जेल में भर्ती कराया। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो शनिवार की सुबह जेल प्रशासन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचा, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाऊस में भेज दिया। सूचना पर परिजन भी पीएम हाऊस पहुंच गये। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज मे लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी कहना था कि राजू को कोई बीमारी नहीं थी। जेल अस्पताल में उसे जो दवा दी गई है वह सांस फूलने की है। मृतक तीन बच्चों का पिता बताया गया है।