{"_id":"595a881b4f1c1b531a8b46f5","slug":"jaharkhuran-police-station-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की दीवार फांदकर जहरखुरान फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने की दीवार फांदकर जहरखुरान फरार
azamgarh
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला(अाजमगढ़)। बेटी का इलाज कराने के लिए मुंबई से घर लौट रहे अधेड़ को सोमवार की दोपहर ऑटोरिक्शा में सवार तीन जहरखुरानों बेहोश कर 40 हजार रुपये और सामान लूट लिया। बेहोश अधेड़ को वे अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव के पास सड़क के किनारे फेंक रहे थे तभी पीछे से आ रही डायल 100 की पुलिस ने दौड़ाकर एक जहरखुरान को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले।
पुलिस अधेड़ को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराई और पकड़े गए आरोपी को अहरौला थाने की पुलिस को सौंप दिया। हालांकि मौका पाकर जहरखुरान थाना परिसर से दीवार फांदकर भाग गया। अधेड़ के भाई ने तहरीर दी है लेकिन अभी रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। घटना के बारे में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने की दीवार फांदकर आरोपी के भाग जाने की सूचना नहीं है। मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी सूर्यभान यादव (42) मुंबई के भिवंडी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी बेटी वंदना का पैर जल गया है। सूर्यभान अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए 40 हजार रुपये और सामान लेकर घर आ रहा था। सोमवार की सुबह वह ट्रेन से जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा।
विज्ञापन
वहां से टैक्सी में बैठकर अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार पहुंचा। वहां से घर फोन कर अपने भाई को फूलवरिया बाजार लेने के लिए बुलाया। सूर्यभान से बात होने के बाद उसका भाई संतोष यादव उसे लेने के लिए घर से फूलवरिया बाजार के लिए चल दिया। उधर, सूर्यभान माहुल से फूलवरिया बाजार जाने के लिए ऑटोरिक्शा में बैठा।
ऑटो में तीन लोग पहले से सवार थे। ऑटो सवारों ने रास्ते में सूर्यभान को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। सूर्यभान के पास मौजूद 40 हजार रुपये और सामान लूट लिया। ऑटो सवार सूर्यभान को गनवारा गांव के पास सड़क के किनारे बेहोशी हाल में उतार रहे थे। तभी पीछे से वहां डायल 100 की पुलिस पहुंची। पुलिस को देख जहरखुरान भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पुलिस ने सूर्यभान को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया और आरोपी को अहरौला पुलिस के हवाले कर दिया।
हालांकि पुलिस लापरवाही के चलते वह थाने की दीवार फांदकर भाग गया। उधर सूर्यभान को तलाश करते हुए उसका भाई संतोष गनवारा गांव के पास पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। भाई का हाल जानने के लिए संतोष अहरौला थाने पहुंचा तो सिपाहियों ने सारी कहानी बताई। पीड़ित सूर्यभान का सीएचसी अहरौला में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में संतोष ने अहरौला थाने में तहरीर दी। उधर अहरौला थाने की पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।