फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ITI Student Dies in Two-Bike Collision; Two Injured

Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में आईटीआई के छात्र की मौत, दो लोग घायल

Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
ITI Student Dies in Two-Bike Collision; Two Injured
सरायमीर। थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार के पास रविवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक आईटीआई छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके मामा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय मामा-भांजे बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के डिघिया गांव निवासी 23 वर्षीय सत्यम गौतम आईटीआई का छात्र था। रविवार को उसके गांव के संदीप की बारात सरायमीर थाना क्षेत्र के असाढ़ा गांव जा रही थी। सत्यम अपने मामा 20 वर्षीय राजकुमार गौतम निवासी सोधी, थाना खेतासराय (जौनपुर) के साथ बाइक से बारात में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे दोनों सिकरौर सहबरी बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 25 वर्षीय मधुकर गौतम निवासी खरसहन, थाना दीदारगंज सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सत्यम गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार और मधुकर की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
दोनों का उपचार जौनपुर में चल रहा है। मृतक सत्यम दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को हायर सेंटर भेजा गया। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed