फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Items worth 50 thousand including cash stolen from rented house

किराये के मकान से नगदी समेत 50 हजार के सामान चोरी

Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Items worth 50 thousand including cash stolen from rented house
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर में सिनेमा हॉल चौराहे के पास बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार नगद सहित लगभग 50 हजार के जेवर एवं मोबाइल उठा ले गये। दोपहर बाद किरायेदार जब रूम पर पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर सिनेमा हॉल चौराहे पर स्थित तेजा गुप्ता के मकान में संजय दीक्षित किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी दीक्षित समीप के ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। इनके दो बच्चे हैं जो कि पढ़ने के लिए स्कूल चले गए थे। संजय दीक्षित भी चार पहिया वाहन सिखाने के लिए एक मोटर ट्रेनिंग स्कूल चलाते हैं। बुधवार को घटना के समय कोई नही था। सभी लोग घर के बाहर थे। दोपहर लगभग 1 बजे जब संजय घर पहुंचे तो उनके कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया। मीनाक्षी के पहुंचने पर पता चला कि पर्स में रखा 30 हजार रूपये नगद, पायल, मोबाइल गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी लालगंज पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। बाजार में दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से बाजारवासी काफी सहमें हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed