{"_id":"6a93366de81436f048016afe","slug":"issues-of-public-interest-raised-at-aisas-student-youth-parliament-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156232-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आइसा की छात्र युवा संसद में उठे जनहित के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आइसा की छात्र युवा संसद में उठे जनहित के मुद्दे
विज्ञापन
करखिया देवारा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से छात्र युवा संसद में मौजूद लोग। संवाद
करखिया देवारा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से छात्र युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों पर छात्र-युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने विचार रखे।
मुख्य अतिथि आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बच्चों को बेहतर शिक्षा और लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
कहा कि गरीब और मेहनतकश परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर शहरों में जाना पड़ता है। इलाज के लिए भी ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
छात्र युवा संसद के माध्यम से इन सवालों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। अंत में आयोजक विवेक यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सगड़ी विधायक एचएन सिंह पटेल, हवलदार यादव, किसान नेता कामरेड जयप्रकाश, भाकपा (माले) प्रभारी विनोद सिंह, एडवोकेट विमला यादव, रिहाई मंच के राजीव यादव, सत्यम प्रजापति, चंचल यादव, रोशन यादव, अखाड़ा के मालिक भूअर यादव आदि मौजूद रहे।