फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ironworker commits suicide by hanging himself from a trap

लोहा कारोबारी ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 20 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ironworker commits suicide by hanging himself from a trap
अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड सात जोलहाटाली निवासी लोहा कारोबारी ने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की जानकारी शनिवार को उस समय हुई जब परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वार्ड नंबर सात जोलहाटोली निवासी अशोक कुमार बर्नवाल (45) पुत्र स्व. कन्हैया बर्नवाल जीविकोपार्जन के लिए लोहे के सामान की एक दुकान खोल रखे थे। उसी दुकान के सहारे वह परिवार का खर्च चलाते थे। शुक्रवार की शाम उनका परिवार में किसी से विवाद हुआ था। इसके बाद खाना खा कर वह अपने कमरे में सोने चले गए। पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजनों को कुछ आशंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई तो अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बार अशोक के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वे छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रहे थे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व स्थानीय लोगों की माने तो मृतक आर्थिक तंगी का शिकार था और कुछ लोगों से कर्ज भी लिया हुआ था। बकायेदार उससे पैसों की मांग करते रहते थे, जिससे वह परेशान चल रहा था। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed