{"_id":"6240a8f9319ea26d2c531eb5","slug":"involve-your-children-in-education-and-culture-justice-azamgarh-news-vns6452689184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ें: न्यायमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ें: न्यायमूर्ति
विज्ञापन
तरवा। क्षेत्र के स्वर्गीय रामसकल सिंह स्मारक बालिका महाविद्यालय मधुबन के प्रांगण में सामाजिक सेवा बेलहा बैस क्षत्रिय सोसाइटी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बृजराज सिंह को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। आयोजक मंडल ने न्यायमूर्ति को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह महाराणा प्रताप की प्रतिमा, गीता व बुके देकर सम्मानित किया। न्यायमूर्ति बृजलाल सिंह, सूर्य प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्याक्रम का शुभारंभ किया गया।
विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सरस्वती बंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। न्यायमूर्ति श्री सिंह ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़े। माता-पिता के आशीर्वाद से ही मुझे यह मुकाम मिला है। कहा कि इस संस्था में कोष बनाया जाए और प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करें। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर लोग मुकाम हासिल करें। शिक्षा ही विकास की कुंजी है।महाराणा प्रताप सेना के प्रमुख विजेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। न्यायमूर्ति ने सूर्य प्रकाश सिंह, कैलाश नाथ सिंह, श्याम नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, कैप्टन उमाशंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, दयानंद सिंह, सभाजीत सिंह, गुलाब सिंह,रामप्रवेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, डॉक्टर काली प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र, छड़ी, महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा, गीता और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया। समारोह की अध्यक्षता परमानंद सिंह व संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, विजय शंकर सिंह, लाल बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।