फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Invitation to Corona at the bus stand, crowd gathered without mask

बस अड्डे पर कोरोना को निमंत्रण, बिना मास्क उमड़ी भीड़

Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Invitation to Corona at the bus stand, crowd gathered without mask
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसका एक कारण दूसरे जिलों और प्रदेशों से आने वाले यात्री भी हैं। बस अड्डे पर कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी हो रही है। बिना मास्क व शारीरिक दूरी का पालन न करते हुए बसों में भीड़ संक्रमण को निमंत्रण दे रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर सहित आदि शहरों से यात्री सफर कर अपने घर आ रहे हैं। बसों में लोग कोविड नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। खचाखच भरी बसों में लोग संक्रमण से अनजान नजर आए। बुधवार को लखनऊ, प्रयागराज और दिल्ली से बसें आजमगढ़ रोडवेज पहुंचीं। कई बसों में लोग बिना मास्क के दिखे। रोडवेज परिसर में किसी भी यात्री की जांच नहीं हो रही है। सैनिटाइजर के लिए यात्री प्रतीक्षालय में लगी मशीन भी खराब पड़ी है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर और नए वायरस को लेकर डिपो में लापरवाही साफ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह यात्रियों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करें। साथ ही वह खुद मास्क लगाकर डिपो आएं।
एसडी राम, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed