फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigation revealed: Used to steal bike to take girlfriend to fair

पूछताछ में खुलासा: गर्लफ्रेंड को मेला घुमाने के लिए चोरी करता था बाइक

Mon, 07 Oct 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Investigation revealed: Used to steal bike to take girlfriend to fair
आजमगढ़। सुनसान स्थानों से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बाइक चोरी के तीन आरोपियों को कंधरापुर थाने की पुलिस ने रविवार की अलसुबह चेकिंग के दौरान सेहदा पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी मयंक यादव ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड को मेला घुमाने के लिए दो साथी रजनीश व शिवम के साथ बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। पैसा आने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को भी मेला घुमाता था। आरोपी मंयक यादव निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोलपुर, रजनीश कुमार व शिवम कुमार कंधरापुर थाना क्षेत्र के मकबूलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक, तमंचा, कारतूस और 4500 नकदी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि अब तक छह बाइक चोरी कर चुके हैं। कंधरापुर थाने की पुलिस रविवार सुबह टीम के साथ जांच कर रही थी। इसी दौरान किशुनदासपुर सर्विस लेन की तरफ से तीन बाइक आती दिखी। जैसे ही बाइक समीप पहुंची तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक को पीछे मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने संदिग्ध देख बाइक सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि तीनों बाइक चोरी की है। हम लोगों बाइक चोरी करके बेच देते हैं। अभियुक्तों के निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरईपुर से बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed