फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Intersection at steady pace ghaghara

घाघरा स्थिर पर कटान तेज

Thu, 04 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 04 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Intersection at steady pace ghaghara
बाढ़
देवारांचल की तबाही का सबब बनी घाघरा का जलस्तर गुरुवार को भी स्थिर रहा। जलस्तर स्थिर देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है लेकिन तेजी से हो रही कटान ने उनका सुकून छीन लिया है। संपर्क मार्गों पर चढ़े पानी के कारण प्रशासन द्वारा नाव लगाई गई हैं। नावों की संख्या कम होने के कारण लोग ओवरलोड नावों में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा का जलस्तर गुरुवार को भी स्थिर रहा।

नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी तो नहीं हुई लेकिन कटान तेज हो गई है। नदी तेजी से मुराली का पुरवा को काटती जा रही है। इसे देख देवाराखास राजा के मुराली का पूरा के लोग पलायन करने को विवश हैं। क्षेत्र के 15 गांवों के संपर्क मार्गों पर लगा बाढ़ का पानी अभी नहीं हटा है। चक्की गांव पूरी तरह से चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों के आवागमन के लिए सात नावें लगाई हैं, जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


स्कूली बच्चे और ग्रामीण ओवरलोड नावों में सफर करने को विवश है। वहीं ग्रामीणों के सामने अपने पशुओं के चार की व्यवस्था करना भारी पड़ रहा है। गहरे पानी घुसकर चारे की कटाई की जा रही है। घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर गुरुवार की शाम चार बजे 72.02 मीटर और डिघिया गेज पर 71.14 मीटर दर्ज किया गया। जो दोनों स्थानों पर खतरा बिंदू से ऊपर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed