फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inter-district robber caught, three robbery incidents revealed

Azamgarh News: अंतरजनपदीय लुटेरा पकड़ा गया, लूट की तीन घटनाओं का खुलासा

Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Inter-district robber caught, three robbery incidents revealed
आजमगढ़। फूलपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने अंतरजनपदीय लूट के आरोपी दीपांकल तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। अभियुक्त के पास 40,050 रुपये नगद, तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 15 अप्रैल को धर्मेंद्र कुमार आर्य, निवासी सैदपुर ने तहरीर दी कि वह पत्नी के साथ पलिया बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर जा रहे थे। खानजहांपुर-सैदपुर रोड पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी पत्नी के सिर पर प्रहार कर स्कूटी गिरा दी और गले से सोने की चेन, एक लाख रुपये से भरा पर्स, मोबाइल, पासबुक और स्कूल की चाबी लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना फूलपुर में केस दर्ज हुआ। विवेचना में दो अभियुक्तों सत्यम राजभर और दीपांकल तिवारी का नाम सामने आया। सत्यम राजभर को 10 मई को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दीपांकल तिवारी फरार था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद के नेतृत्व में पुलिस ने बिलारमऊ ढाबा के पास से दीपांकल तिवारी निवासी चौबहा, थाना सरपतहां, जौनपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट की रकम 40,050 रुपये, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में दीपांकल ने लूट की तीन मामलों की जानकारी दी
15 अप्रैल को सत्यम राजभर के साथ मिलकर खानजहांपुर में लूट को अंजाम दिया। लूटी गई चेन को सुल्तानपुर में 20 हजार रुपये में बेचा, पर्स और मोबाइल रास्ते में फेंक दिए। एक लाख में से 40 हजार सत्यम को दिए और 60 हजार रुपये अपने पास रखे। बरामद 40,050 रुपये में से 27,150 रुपये खानजहांपुर लूट, 5,000 रुपये बक्सा (जौनपुर) की मार्च की गई लूट और 7,900 रुपये लाइन बाजार (जौनपुर) में 29 अप्रैल को हुई लूट से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हैं 10 मुकदमे
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला तो वह लंबा निकला। इसमें जौनपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में चोरी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे 10 केस दर्ज हैं। वांछित कुलदीप तिवारी, निवासी चौबहा, थाना सरपतहां, जौनपुर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed