फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Integrity of four employees suspect as they stop payment

भुगतान में किया विलंब...चार कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा हुई संदिग्ध

Tue, 30 Jul 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Integrity of four employees suspect as they stop payment
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने एएनएम की सेवानिवृत्ति के बाद तीन साल तक जीपीएफ, एरियर आदि का भुगतान रोक कर रखने पर नाराजगी जताते हुए दोषी चार कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा संदिग्ध करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बलिया के पीएचसी चिलकहर से एएनएम गीता सिंह सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने कमिश्नर कनक त्रिपाठी से शिकायत की थी कि उप्र परिवार कल्याण महानिदेशालय ने उनके जीपीएफ के 90 प्रतिशत भुगतान की स्वीकृति और अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के आदेश के बावजूद सीएमओ कार्यालय भुगतान नहीं कर रहा है। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग के एरियर का भी भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। कार्यालय से संपर्क करने पर बताया जा रहा था कि स्वीकृति आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, अब कहा जा रहा है कि स्वीकृति संबंधी आदेश की पत्रावली गुम है।
विज्ञापन

कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने सीएमओ बलिया से विवरण तलब किया। सीएमओ बलिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इसके लिए तत्कालीन लिपिक आनन्द दुबे ( गाजीपुर स्थानांतरित), तत्कालीन वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार चौधरी (संप्रति सीएमओ कार्यालय बाराबंकी), वरिष्ठ सहायक उत्तम कुमार वर्मा (संप्रति जिला महिला चिकित्सालय बलिया) और वरिष्ठ सहायक आरके सैनी उत्तरदायी हैं। कमिश्नर ने रिपोर्ट के आधार पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि चारों कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा संदिग्ध कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed