फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to stop the salary of XEN tube well and electricity

Azamgarh News: एक्सईएन नलकूप और विद्युत का वेतन रोकने का निर्देश

Wed, 25 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of XEN tube well and electricity
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मई माह की जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा हुई। शिकायतों का सही फीडबैक न मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप और अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर नलकूप खंड की समीक्षा में सात शिकायतों में से छह का असंतोषजनक फीडबैक पाया गया। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप का वेतन रोकने का निर्देश दिया। विद्युत निगम में आईजीआरएस पोर्टल पर 12 प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में थे। इस पर डीएम ने आईजीआरएस के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को फटकार लगाते हुए सभी प्रकरणों की खंडवार सूची उपलब्ध कराने को कहा। इनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत, ब्लाकों में शिकायतों से संबंधित अधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हो रहे हैं, वहां अधिकारी स्वयं जाकर शिकायकर्ताओं से बात करें और उन्हें संतुष्ट करते हुए शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। आईजीआरएस पोर्टल के संचालन में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, अगर उन्हें प्रशिक्षण की जरूरत है तो प्राथमिकता के आधार पर दिलाएं। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed