{"_id":"64de69a9c599d3b01f097494","slug":"instructions-to-develop-amrit-vatika-on-amrit-sarovar-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-2830-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अमृत सरोवर पर अमृत वाटिका विकसित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अमृत सरोवर पर अमृत वाटिका विकसित करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को पल्हना ब्लाॅक की ग्राम पंचायत ताड़कडीह एवं ग्राम पंचायत डुभांव में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के कार्यां में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कार्य करने वाले मजदूरों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें 09 मजदूर कार्य करते मिले। जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर के चारो तरफ 75 पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका विकसित करने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। इसके बाद ग्राम पंचायत मियापुर वासुदेव में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थी बलबीर वर्मा के निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने पूछा कि आवास का लाभ देने में किसी ने पैसा तो नही मांगा। उन्होंने यह भी पूछा कि मनरेगा के तहत मजदूरी मिलती है या नहीं। जिस पर लाभार्थी ने बताया कि मनरेगा के तहत मजदूरी मिलती है।
इसके बाद सांसद दिनेश लाल यादव एवं डीएम द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम बराह में धार्मिक स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने धार्मिक स्थल एवं पोखरे के जीर्णोद्धार के लिए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम लालगंज, खण्ड विकास अधिकारी पल्हना उपस्थित रहे।