फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions for timely disposal of pending cases

Azamgarh News: लंबित मामलों का समय से निस्तारण के निर्देश

Sun, 30 Nov 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Instructions for timely disposal of pending cases
आजमगढ़। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने रविवार को बरदह थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और पुलिस बल की तत्परता का अवलोकन किया। लंबित मामलों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, थाना अभिलेख, आगंतुक पंजी, बीट पुस्तिका, अपराध रजिस्टर और जीडी सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अभिलेख अद्यतन रखने और आगंतुकों के साथ विनम्र व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष बल दिया गया। पुलिसकर्मियों को वर्दी में सुसज्जित रहने, समय से ड्यूटी करने और जनसुनवाई में संवेदनशील रवैया अपनाने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने थाने में लंबित प्रकरणों और विवेचनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, सक्रिय अपराधियों की निगरानी, शांति व्यवस्था बनाए रखने व लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed