फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Install a board for availability of medicine for snake bite: MLC

सांप काटने के दवा की उपलब्धता का बोर्ड लगवाएं: एमएलसी

Sun, 24 Sep 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Install a board for availability of medicine for snake bite: MLC
उप्र विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन समिति के सभापति एमएलसी उमेश द्विवेदी की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभागवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जाए। जागरूकता का कार्यक्रम एवं आपदा से बचाव का प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए। सभी पीएचसी व सीएचसी पर सांप काटने की दवाओं की उपलब्धता का बोर्ड लगाया जाए। इसके लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर प्रचार प्रसार किया जाए। बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय बनाया जाए। राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, क्लोरीन युक्त वॉटर टैंक का प्रबंध करें। कैंप में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैंप में महिला गार्ड की भी ड्यूटी लगाई जाए। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट एवं स्नान घर की व्यवस्था करें। स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं एवं एंबुलेंस की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित करें। पशु राहत कैंप में पर्याप्त मात्रा में भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। मलेरिया व डेंगू रोकने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी आपस में समन्वय कर बच्चों की प्रभात फेरी निकाल कर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं। तालाबों, चक मार्गों, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। जनता के हित में चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया जाए। इस मौके पर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सीएमओ डा. आईएन तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed