फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inspector General PAC inspected 20th Corps PAC

महानिरीक्षक पीएसी ने 20वीं वाहिनी पीएसी का किया निरीक्षण

Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Inspector General PAC inspected 20th Corps PAC
बलरापुर स्थित पीएसी कैंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल पीएसी कर्मी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज बीआर मीणा ने बृहस्पतिवार को 20 वी वाहिनी पीएसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को कोरोना से बचाव के सभी उपाय के साथ ही अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन के 20 वी वाहिनी परिसर पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महिला रिक्रूट आरक्षियों के परेड का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रों की हैंडलिंग भी कराई गई और उसकी उपयोगिता के बारे में भी उन्होंने बताया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी में भ्रमण कर आरटीसी बैरक, शौचालय, स्नानागर, वाहिनी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, तालाब वाहिनी चिकित्सालय, आटा चक्की, पुलिस मॉडर्न स्कूल, सीपीसी कैंटीन, प्रशासनिक भवन आदि का निरीक्षण किया। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक ने जवानों व कर्मचारियों से उनके समस्याओं की जानकारी मांगी। उन्होंने जवानों को अपनी कार्य दक्षता बढ़ाने, शस्त्र हैंडलिंग व ड्यूटी के प्रति निष्ठावान रहने का पाठ भी पढ़ाया। इस अवसर पर सेनानायक एन कोलांची, उप सेनानायक चंद्रप्रकाश शुक्ला, सैन्य सहायक केशव सिंह यादव, सुबेदार मेजर रणधीर गिरी, दल नायक मो. इकबाल सिद्दीकी, घनश्याम आदि मौजूद रहे।

बलरापुर स्थित पीएसी कैंप परिसर में जवानों को संबेधित करते पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन भज

बलरापुर स्थित पीएसी कैंप परिसर में जवानों को संबेधित करते पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन भज- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed