फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   innocent girl misdeed by 22 years old man in Azamgarh police arrested molester

आजमगढ़ में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म: घर में घुसकर 22 साल के युवक ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 11:59 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Nov 2021 11:59 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना के एक गांव में रविवार शाम 22 साल के युवक ने घर में घुसकर छह वर्षीय मासूम के साथ  दरिंदगी की। मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
innocent girl misdeed by 22 years old man in Azamgarh police arrested molester
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। सोमवार सुबह पुलिस ने घर में घुसकर बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित बालिका की मां ने बताया कि रविवार शाम वह शौच के लिए बाहर गई थी। घर में उसकी छह वर्षीय बच्ची अकेली थी। जब वह लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और उसकी बेटी मां-मां चिल्ला रही थी। अनहोनी की आशंका में  उसने शोर मचाते हुए दरवाजा पीटना शुरू किया। तभी घर का दरवाजा खुला और गांव का ही एक 22 वर्षीय युवक उसे धक्का देते हुए भागा।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो उसकी बच्ची अर्धनग्न अवस्था में मिली। पूछने पर उसने सारी बात बताई। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पवई थानाध्यक्ष बृजेश सिंह द्वारा आरोपी को  राइस मिल गोदाम के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने अचानक लिया ब्रेक, पीछे से टकराई एंबुलेंस, दो की मौत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed