फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Innocent dies after being crushed by school bus, chaos

स्कूल बस से कुचल कर मासूम की मौत, कोहराम

Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being crushed by school bus, chaos
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत महादेव नगर वार्ड के पास स्कूल बस से उतरते समय मासूम बस के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वार्ड निवासी शिवकुमार का पांच वर्षीय पुत्र अध्यांश चौरसिया प्राइवेट स्कूल में कक्षा एलकेजी में पढ़ता था। वह अपने बड़े भाई शिवांश चौरसिया के साथ स्कूल बस से स्कूल गया था। छूट्टी होने पर दोनों भाई बस से घर आ रहे थे। महादेवनगर वार्ड के पास स्कूल बस पहुंची तो बड़ा भाई शिवांश अगले गेट से तो छोटा अध्यांश पिछले गेट से उतरने लगे। अध्यांश अभी उतर ही रहा था कि बस चालक ने बस को बढ़ा दी। जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ा और उसी बस से कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बेटे की मौत से परिवार वाले बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed