फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Injured in a road accident, died during treatment

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Injured in a road accident, died during treatment
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक की चपेट में आकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जाफरपुर गांव निवासी लाल बहादुर चौहान (53) बृहस्पतिवार की रात गौरा गांव निवासी एक व्यक्ति के नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। भोज में शामिल होने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। अभी वे मेंहनगर-बिंद्रा बाजार मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया। जहां कुछ ही देर बाद लाल बहादुर की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे मेंहनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था और जीप चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्र ने घटना के बाबत मेंहनगर थाने में बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed