फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Information sought from the municipality at several points

पालिका से कई बिंदुओं पर मांगी सूचना

Sat, 15 Feb 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Information sought from the municipality at several points
शहर के रोडवेज क्षेत्र में सड़क पर हो रहा दुकानों को निर्माण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रोजवेज के पास पालिका की पालिका की ओर से अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों का मुद्दा अमर उजाला द्वारा उठाने के बाद डीएम ने कड़ा संज्ञान लिया है। पालिका को इस संबंध में नोटिस जारी की गई है। ईओ की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। किस मद से दुकान का निर्माण किया जा रहा था, भूमि का स्वामित्व किसके पास है, प्रस्ताव कैसे पास हुआ था इसकी रिपोर्ट दो दिन में तलब की गई है। डीएम ने कहा कि मामले में जिसकी जिसकी मिलीभगत होगी दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका बिना नक्शा पास कराए रोडवेज और ब्रह्मस्थान पर दुकानों का निर्माण करा रही है। इसके साथ ही निर्माण की कार्ययोजना की सक्षम अधिकारियों से अनुमति भी नहीं ली गई थी। वहीं रोडवेज के पास जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है उस पर परिवहन निगम ने अपना दावा ठोकते हुए कमिश्नर के यहां शिकायत की थी। अभिलेख भी प्रस्तुत किए थे कि भूमि 1951-52 में उन्हें आवंटित की गई थी। अमर उजाला की ओर से लगातार इस मुद्दे को उठाने पर डीएम ने इसका कड़ा सज्ञान लिया है। पालिका ईओ शुभनाथ प्रसाद को नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर जवाब के साथ ही दस्तावेज भी तलब किए गए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने भी डीएम से मांगी रिपोर्ट
आजमगढ़। परिवहन निगम की ओर से अपनी भूमि पर पालिका की ओर से अवैध निर्माण करने शिकायत के मामले में कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने भी जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed