फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Information regarding the cut lip and palate

कटे होठ और तालू के संबंध में दी जानकारी

Mon, 22 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Information regarding the cut lip and palate
स्माइल ट्रेन और सदरुद्दीन मेमोरियल हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 21
विज्ञापन
से 27 फरवरी तक जागरूकता क्लेफ्ट वीक मनाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को शिब्ली महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को कटे होठ और तालू के संबंध में जानकारी दी गई।

बताया गया कि कई गरीब परिवार के ऐसे सदस्यों का मुफ्त में सर्जरी कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाया गया है। स्माइल ट्रेन संस्था की प्रोग्राम मैनेजर विनीता सिन्हा ने बताया कि क्लेफ्ट वीक और जनसंपर्क के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्ग के जन्मजात कटे होंठ और तालू के बच्चों को नि:शुल्क सर्जरी प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं। पूरे सप्ताह कार्यकर्ता स्कूल, कॉलेज में जाकर, कैंप और जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगे।

पूरे प्रदेश में हमने पिछले 16 वर्षों में 1 लाख 20 हजार से अधिक नि:शुल्क सर्जरी की है। सदरुद्दीन मेमोरियल हास्पिटल के डा. खुर्शीद अहमद ने कहा कि इस वर्ष हमारा प्रयास होगा कि अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को इस विकृति के बारे में बताया जाए। सदरुद्दीन मेमोरियल हास्पिटल इन बच्चों का सर्जरी कर न केवल उनके चेहरे पर बल्कि पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाकर खुशी महसूस कर रहा है।

बोले स्माइल ट्रेन के सहयोग के बगैर 2465 बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी आठ सालों में संभव नहीं हो पाती। शिब्ली में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. निरंकार सिंह और विशिष्ट अतिथि कालेज प्रबंधक नियाज जमाली, प्राचार्य डा. गयास अहमद उपस्थित थे। संचालन डा. जावेद अख्तर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed