{"_id":"681b63570954b4b947082635","slug":"information-about-protection-from-air-strikes-was-given-through-mock-drill-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मॉकड्रिल कर एयर स्ट्राइक से बचाव की दी गई जानकारी, आपात स्थिति से निबटने की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मॉकड्रिल कर एयर स्ट्राइक से बचाव की दी गई जानकारी, आपात स्थिति से निबटने की ट्रेनिंग
Wed, 07 May 2025 07:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 07 May 2025 07:41 PM IST
सार
सायरन बजने के बाद किन उपायों को अपनाना है इसके लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान बताया गया कि अगर दुश्मन एयर स्ट्राइक कर दे और आपात स्थिति पैदा हो जाए तो किस प्रकार खुद का बचाव करेंगे और किस प्रकार घायलों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पुलिस लाइन परिसर में बुधवार की शाम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में पुलिस के आला अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और आम जनमानस ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को आपात स्थिति में क्या करना है इसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में लोगों को बताया गया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह मॉक ड्रिल की जा रही है। ऐसे में सबको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर दुश्मन देश आक्रमण करता है तो हमें किस प्रकार अपना बचाव करना है। अगर बमबारी या फिर किसी तरह से गैस सिलिंडर में आग लग जाती है तो उस पर किस प्रकार काबू पाया जाए इसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन
वहीं अगर कहीं बमबारी होती है तो किस प्रकार घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए इसका रिहर्सल किया गया। साथ ही यह भी बताया कि इस विषम परिस्थिति में हमें किस प्रकार अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करनी है। साथ ही यह बताया गया कि इस दौरान उन्हें क्या नहीं करना है।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी डीएम परीक्षित खटाना, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ सिटी गौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।
आपात स्थिति में क्या करें
- सभी लाइटें और बिजली के उपकरण तुरंत बंद करें।
- इंवर्टर और जनरेटर बंद करें ताकि बाहरी रोशनी समाप्त हो सके।
- खिड़कियों व दरवाजे के परदे बंद करें ताकि रोशनी बाहर न दिखे।
- वाहन चला रहे हों तो तुरंत किनारे लगाकर बंद कर दें, हेडलाइट व इंडीकेटर बंद कर दें।
- सभी सदस्यों को एक जगह सुरक्षित रखें।
- रेडियो मोबाइल या अन्य निर्देशों के माध्यम से सरकारी निर्देश सुनते रहे।
- पड़ोसियों को भी सतर्क करें, विशेषकर अकेले रहने वाले लोगों को।
- जरूरी दवाइयां और टॉर्च आदि सामान पहले से तैयार रखें।
क्या न करें
- ब्लैक आउट के दौरान किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना।
- बाहर निकलकर सड़क पर घूमना या फिर शोर मचाना।
- वाहन चालू रखना या फिर उसकी लाइट जलाना।
- अफवाहें फैलाना या भ्रामक जानकारी शेयर करना।
- बिना आवश्यक कारण के फोन करना- आपात सेवाओं की लाइन व्यस्त न करें।
- किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूना या उठाना।
- सामुहिक रूप से इकठ्ठा होना या भीड़ लगाना।
- सरकारी निर्देशों की अनदेखी करना।
आज पूरे प्रदेश के सभी जनपदों मॉक ड्रिल किया गया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में भी आयोजन हुआ। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और एनसीसी कैडेट्स आदि शामिल हुए। लोगों को बताया गया कि इमरजेंसी सायरन बजने के बाद किस प्रकार सब लोग अपनी सुरक्षा करें।
घर में आग लगी की घटना हो सिलेंडर में आग लग जाए तो उस पर कैसे काबू पाएं इसकी जानकारी दी गई। एनसीसी कैडेट्स को भी बताया गया कि इमरजेंसी में किस प्रकार लोगों की मदद करनी है। एयर स्ट्राइक के दौरान हमें घर के किस हिस्से में शरण लेनी है। इन सबकी जानकारी दी गई। हेमराज मीना, एसएसपी।