फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inflation hit: Vegetables getting away from the plate of the poor

महंगाई की मार: गरीबों की थाली से दूर हो रही सब्जियां

Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit: Vegetables getting away from the plate of the poor
आजमगढ़। गर्मी के पारे के साथ सब्जियों के भाव भी आसमान छूने लगे हैं। हरी सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि इनको थाली में शामिल करना अब मुश्किल हो गया है। एक माह में दस से बीस रूपए तक सब्जियों के भाव बढ़े हैं। इससे आमजन को काफी परेशान उठानी पड़ रही है। करैली, बोड़ो, परवल 80 रूपए प्रति किग्रा की दर से बिक रहा है। भोजन में लोग हरी सब्जियों का ज्यादा प्रयोग करते हैं लेकिन इन सब्जियों का भाव बढ़ने से लोग अब भोजन के साथ सूखी सब्जी खाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

सब्जी की दुकान पर आलू और प्याज ही सस्ते दर पर बिक रहा है। लौकी, पालक, भिंडी, कोहड़ा, करैली, हरी प्याज, नेनुआ सरपुतिया जैसी हरी सब्जियों को भोजन के साथ लोग लेते हैं लेकिन जैसे- जैसे गर्मी का पारा चट़ रहा है वैसे- वैसे हरी सब्जियों के भाव भी आसमान छूते जा रहे हैं। हरी सब्जियों के भाव एक माह के भीतर इतने बढ़ गए है कि लोगों को अब इन सब्जियों को भोजन के साथ शामिल कर पाना मुश्किल हो गया है। दुुकानदार सब्जियों का दाम बढ़ने का कारण तेज धूप और पछुआं हवा बता रहे हैं। तेज हवा और धूप होने के कारण सब्जियों के खेत सूख जा रहे हैं। दो तीन दिन के बाद किसानों को अपने खेतों में पानी चलाना पड़ रहा है। गर्मी के कारण खेतों मे सब्जियों की पैदावार कम हो रही है।
विज्ञापन

सब्जियों के मूल्य प्रति किग्रा में
नाम वर्तनाम मूल्य 15 दिन पूर्व मूल्य
भिंडी 80 60
करैली 80 60
लौकी 50 40
पालक 30 24
पत्तागोभी 30 20
परवल 80 60
टमाटर 40 24
कोहड़ा 40 30
आलू 16 14
प्याज 20 24
बोड़ो 80 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed