फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   India's fight is not with Pakistan but with terrorism: Bhupendra Singh Chaudhary

भारत की लड़ाई पाकिस्तान से नहीं आतंकवाद से है : भूपेंद्र सिंह चौधरी

Sun, 18 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
India's fight is not with Pakistan but with terrorism: Bhupendra Singh Chaudhary
कुंवर सिंह उद्यान से शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर पालिका तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, पुलिस लाइन होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारत की लड़ाई पाकिस्तान की जनता से नहीं, आतंकवाद और आतंकवादियों से है। भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है।
विज्ञापन

आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के अधिकारियों ने फातिहा पढ़ी। इससे पाकिस्तानी सरकार और सेना की मंशा जाहिर होती है। कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले का संकल्प लिया था। संकल्प को भारतीय सेना ने पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।

इस दाैरान जिला प्रभारी अशोक सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जयनाथ सिंह, रामधनी सिंह, विनोद राजभर, प्रवीण सिंह, विनय गुप्ता माैजूद रहे। उधर बुढ़नपुर में भी भाजपा की ओ से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed