फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Independents occupy 10 posts of president, SP on five and BJP on one

Azamgarh News: अध्यक्ष के 10 पदों पर निर्दलियों का कब्जा, पांच पर सपा और एक भाजपा

Sun, 14 May 2023 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Independents occupy 10 posts of president, SP on five and BJP on one
आजमगढ़। जिले तीन नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों की मतगणना शनिवार को संपन्न हो गई। तीन नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों में दो पर सपा और एक पर निर्दल प्रत्याशी ने कब्जा जमाया। जबकि 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों में दस पर निर्दलियों के सिर ताज सजा तो तीन पर सपा और एक पर भाजपा को संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद पर सरफराज आलम उर्फ मंसूर (सपा), नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से सबा शमीम (निर्दल) और नगर पालिका परिषद बिलरियागंज से मीना सरोज (सपा) ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत जहानागंज बाजार से सरफराज अहमद (सपा), नगर पंचायत निजामाबाद से अलाउद्दीन (निर्दल), नगर पंचायत सरायमीर से वसीम अहमद उर्फ पप्पू प्रेजल (निर्दल), नगर पंचायत फूलपुर से रामआशीष बरनवाल (निर्दल), नगर पंचायत माहुल से लियाकत अली (निर्दल), नगर पंचायत अजमतगढ़ से ललिता साहनी (सपा), नगर पंचायत जीयनपुर से पुरुषोत्तम यादव (निर्दल), नगर पंचायत महराजगंज से श्वेता जायसवाल (भाजपा), नगर पंचायत मेंहनगर से कौशिल्या देवी (निर्दल), नगर पंचायत कटघर लालगंज से प्रमिला यादव (निर्दल), नगर पंचायत बूढ़नपुर से मंसा राम (निर्दल), नगर पंचायत अतरौलिया से सुभाषचंद्र जायसवाल (सपा) और नगर पंचायत मार्टीनगंज से अपूर्वा सिंह (निर्दल) निर्वाचित घोषित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed