फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   indecent comment against Home Minister Amit Shah FIR against accused Team formed for arrest

UP : गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी..., आरोपी के खिलाफ FIR; गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Mon, 20 Jan 2025 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

केंद्रीय गृह अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला संज्ञान में आते ही आजमगढ़ की फूलपुर कोतवाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हो गई है।

विज्ञापन
indecent comment against Home Minister Amit Shah FIR against accused Team formed for arrest
चिराग जैन, एसपी आरए आजमगढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। आजमगढ़ में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर पुलिस टीम निगरानी कर रही है।

विज्ञापन




जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले राम प्रसाद नाम के एक युवक ने 'आरके भारती आजमगढ़' के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई है। उसके द्वारा अपनी आईडी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश के लिए दो टीम गठित की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आरए चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस निगरानी कर रही है। इसके लिए सभी थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, जो सोशल मीडिया को 24 घंटे चेक कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed