{"_id":"5f2302488ebc3e63887e28f1","slug":"increased-cases-of-robbery-theft-cheating-as-well-as-rape-azamgarh-news-vns538823065","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट, चोरी, छिनैती के साथ ही दुष्कर्म के बढ़े मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट, चोरी, छिनैती के साथ ही दुष्कर्म के बढ़े मामले
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वांछित पकड़े जा रहे है और चालान कर जेल भेजे जा रहे है। इसके बाद भी अपराध का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। लूट, चोरी, छिनैती के साथ ही दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ रहे है। हर दो-चार दिनों में किसी न किसी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आ रहा है। कार्रवाई में तेजी दिखाने वाली जनपद पुलिस क्राइम कंट्रोल में अभी पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही है।
कोरोना संक्रमण काल में अनलॉक की शुरूआत होते ही लॉकडाउन भर शांत बैठी जनपद पुलिस ने ताबड़तोड़ वांछितों की गिरफ्तारी में जुट गई। प्रतिदिन लगभग आधा दर्जन वांछितों को पुलिस महकमा गिरफ्तार कर रहा है। एक-दो बड़ो मामलों का भी खुलासा करने में पुलिस अनलॉक में सफल हुई है। जिसमें करतालपुर बाईपास पर स्थित एक ऑनलाइन शापिंग कंपनी के आफिस पर हुई साढ़े छह लाख की लूट, राम जानकारी मंदिर मुबारकपुर से पुजारी को बंधक बना कर हुई अष्ट धातु की प्राचीन मूर्ति की लूट का प्रकरण भी शामिल है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाईयों के बाद भी जिले में क्राइम की घटनाओं पर लगाम लगता नजर नहीं आ रहा है। लूट, छिनैती, चोरी की घटनाओं की तो जैसे बढ़ सी आ गई है। वहीं कई प्रमुख घटनाओं का अनवरण करने में भी पुलिस अब तक सफल नहीं हो सकी है। बरदह के दुबरा लूटकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है जबकि पुलिस महकमे का दावा है कि लुटेरे चिन्हित कर लिए गए है। चोरी की घटनाओं की तो जैसे बढ़ सी आ गई है। शायद ही कोई थाना क्षेत्र हो जहां चोरी की एक-दो घटनाएं प्रतिदिन न होती हो, यह अलग बात है कि हर मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है। दुष्कर्म के मामले हो अथवा साइबर क्राइम से जुड़ा मामला हो, इसमें भी बढ़ोत्तरी हुई है।
टॉप-15 चिन्हित अपराधियों पर भी कार्रवाई हवा-हवाई
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की तर्ज पर जनपद पुलिस ने भी टॉप-15 अपराधियों की सूची तैयार की है। इसमें दो-तीन शातिर अपराधी पहले से ही जेल में है और शेष अभी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी का आदेश एसपी त्रिवेणी सिंह ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों को दे दिया है लेकिन अब तक कोई भी टॉप-15 अपराधी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस महकमा छोटे अपराधियों व वांछितों पर कार्रवाई तेज कर दिया है लेकिन बढ़ों पर कार्रवाई से अभी जैसे हाथ खींचे हुए है। मुख्तार अंसारी व कुंटू सिंह जैसे बदमाशों के करीबियों पर थोड़ी बहुत कार्रवाई की गई है। जिसमें मुख्तार के कुछ करीबियों के असलहे जब्त हुए है तो वहीं कुंटू और उसके उसके एक करीबी संजय यादव के प्रपर्टी को जब्त किया गया है।