{"_id":"94f6f13d6ad6cfd870d505997d7b9666","slug":"including-two-priests-were-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पुजारी सहित दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पुजारी सहित दो की गई जान
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में मंदिर के पुजारी और फेरीवाले की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रमेशचंद पांडेय (55) शहर के कदमघाट मुहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर के पुजारी थे। सोमवार की सुबह रमेश घर से मंदिर पर आ रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर गांव के पास रमेश को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह दो पुत्रों का पिता था। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी इलियास (50) फेरीवाले का काम करता था। रविवार की सुबह वह घर से अंगूठी बेचने के लिए निकला था। शाम को घर वापस लौटते समय सिधारी थाने के हलुआडीह गांव के पास इलियास अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर घरवालों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए। इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव निवासी जैनूद्दीन (27) पुत्र मोहम्मद जाहिद सोमवार को बाइक से जिला मुख्यालय आया था। दोपहर को वह घर लौट रहा था। सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ गांव के पास जैनूद्दीन की बाइक में सामने से आ रहे अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैनूद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।