{"_id":"61c8b1dd95eb885b7049f0cc","slug":"include-problems-in-the-manifesto-including-participation-of-muslims-in-politics-azamgarh-news-vns6301558179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों को राजनीति में भागीदारी सहित समस्यों को घोषणा पत्र में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों को राजनीति में भागीदारी सहित समस्यों को घोषणा पत्र में करें शामिल
विज्ञापन
आजमगढ़। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में रविवार को शिब्ली एकेडमी में उत्तर प्रदेश विधान सभा और हमारी जिम्मेदारियां विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी की अध्यक्षता में हुआ।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जेडके फैजान ने कहा कि सरकार मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र में मुसलमानों की समस्या को शामिल करें तभी उनको वोट देने पर विचार किया जाए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डा.आजम बेग ने कहा कि कुछ पार्टियां समुदाय विशेष के खिलाफ जहर उगल रही हैं। असामाजिक तत्व चाहे जिस समाज के हों, उन पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व सचिव अबरार अहमद ने कहा कि वोटों का बिखराव रोकने की बात कही। संयोजक एखलाक आजमी, सह संयोजक ख्वाजा तारिक, बरकतुल्लाह बेग ने मेहमानों का स्वागत किया। डा.जावेद अख्तर, जावेद अहमद बलिया, फिरोज तलत, शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी, तारिक शमीम आदि ने संबोधितकिया इस मौके पर जामेतुल फलाह के मौलाना जावेद सुल्तान,मौलाना जफर हुसैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
.
चार सूत्री मांगपत्र किया जारी
परिचर्चा के दौरान चार सूत्री मांगपत्र में जारी किया गया, जिसमें अल्पसंख्यकों को संविधान में दिए गए हक को लागू करने, व्यवस्था में उनकी भागीदारी सुनिश्चत करने, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई, मुस्लिम समुदाय को जनसंख्या के अनुपात के प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है।