{"_id":"602c0cc98ebc3ee94d3c9ddc","slug":"inamia-crook-of-25-thousand-injured-in-an-encounter-azamgarh-news-vns574914892","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश घायल
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह पुलिया के पास सोमवार की देर रात मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। घायल बदमाशों को तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दीदारगंज व बिलरियागंज थाना पुलिस सोमवार की देर रात आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर बैरकडीह पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया तो एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिससे घायल होकर वह गिर पड़ा। वहीं उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति की पहचान डी-71 गैंग के लीडर व 25 हजार के इनामिया बदमाश नवीन गौतम पुत्र सोचन निवासी ग्राम भादो थाना दीदारगंज के रुप में हुई। घायल बदमाश को तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश एटीएम क्लोनिंग कर दूसरों के खाते से पैसा उड़ाने में महारत रखता है। कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। मौके से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस लगी है। उसका नाम पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है।