फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In two days, 35 bighas of fertile land got submerged in Ghaghra

Azamgarh News: दो दिनों में 35 बीघा उपजाऊ जमीन घाघरा में समाई

Mon, 01 Sep 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
In two days, 35 bighas of fertile land got submerged in Ghaghra
लाटघाट। घाघरा नदी में पानी का डिस्चार्ज 335000 क्यूसेक तक पहुंच गया है, जिससे जलस्तर 72.10 मीटर से ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। जलस्तर बढ़ने की सूचना के साथ ही तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। इसके साथ ही नदी के कटान की रफ्तार भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

देवारा खास राजा और सहबदिया गांव में ज्यादा हो रही है। मात्र दो दिनों में 35 बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। सहबदिया गांव के सामने हो रही कटान को रोकने के लिए बनाई गई 4.25 करोड़ रुपये की परियोजना भी नाकाम साबित हो रही है। इस परियोजना का सातवां स्पर नदी की तेज धारा में कटकर गिरने लगा है। बाढ़ खंड ने अस्थायी उपाय के तौर पर गैरेबियान डालकर कटान रोकने की कोशिश शुरू की है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। स्थानीय किसान जोखन सिंह पटेल ने बताया कि लगातार कटान के कारण उनकी उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में कटान हो रही है। उनका कहना है कि जब करोड़ों रुपये की परियोजना कटान रोकने में असफल है, तो अस्थायी उपाय कितने कारगर होंगे। बाढ़ खंड के अवर अभियंता रामानंद और सहायक अभियंता ने मौके का दौरा किया। कटान और बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए लोगों ने ठोस और दीर्घकालिक उपाय किए जाने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता रामानंद ने बताया कि कटान बड़े पैमाने पर हो रही है। सभी जगहों पर काम संभव नहीं है। हालांकि कटान रोकने के लिए गैरेबियान कुछ हद तक कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed