फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the Zip Board meeting, the members told the Chairman that the officers do not listen.

Azamgarh News: जिप बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने अध्यक्ष से कहा अधिकारी नहीं सुनते बात

Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
In the Zip Board meeting, the members told the Chairman that the officers do not listen.
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिप सदस्यों की ओर से अधिकारियों की कार्यशैली पर जहां सवाल खड़े किए गए, वहीं 2023-24 में 72.89 करोड़ की आय और 77.44 करोड़ के पुनरीक्षित बजट को पास किया गया। इसके साथ ही सदस्यों ने 2024-25 में 73.68 करोड़ की आय और 75.08 कराेड़ के अनुमानित बजट को मंजूरी दी।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों की सबसे ज्यादा शिकायतें जर्जर सड़कों को लेकर रही। जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद ने चकवारे से डीहा और सिंहपुर से जियासड़ जर्जर संपर्क मार्गों के मरम्मत की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य गीता ने कहा कि उनके अपने क्षेत्र के जर्जर सड़कों को बनवाने की मांग कई बार उठाई गई लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पप्पू कुमार यादव ने उकरौड़ा संपर्क मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग उठाई। इसी तरह से अन्य सदस्यों ने भी अपने क्षेत्र की खराब सड़कों के मुद्दे को उठाया। सदस्य रामवृक्ष ने सीएचसी केंद्र बिलरियागंज में मरीज को भर्ती न कर अन्यत्र रेफर करने के मुद्दे को उठाते हुए सीएमओ से कार्रवाई की मांग की। जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुमार यादव ने हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति न होने के मुद्दे को उठाया। इस दौरान सदस्यों ने आरोग्य मेले में होने वाले खर्च के भुगतान के लिए सीएचसी प्रभारी और उनके संयुक्त खुलने वाले खाते को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि अभी ज्यादातर सदस्यों का खाता नहीं खुला। इसके लिए तत्काल पत्र जारी कर सभी सदस्यों का संयुक्त खाता खुलवाया जाए। इसके साथ ही सदस्यों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा किया। जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद यादव ने कहा कि पिछली बैठक में जियासड़ के ग्राम प्रधान के घर के दरवाजे पर खराब पाेल को दुरुस्त कराने की मांग की गई थी। जिसे तत्काल ठीक कराने को कहा गया था लेकिन छह माह बीत गए लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया है। अपर्णा यादव ने सेनपुर में टूटे तार की मरम्मत कराने की मांग की। जिस पर अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने बैठक समाप्ति की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed