फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the Under-17 girls category, Kanpur defeated Meerut and Azamgarh defeated Vindhyachal

Azamgarh News: डर- 17 बालिका में कानपुर ने मेरठ तो आजमगढ़ ने विंध्याचल को हराया

Fri, 19 Sep 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the Under-17 girls category, Kanpur defeated Meerut and Azamgarh defeated Vindhyachal
24 शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में वालीबॉल प्रतियोगिता खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
पल्हनी। 69वीं प्रदेशीय विद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अंडर- 17 बालिका में कानपुर ने मेरठ को, आजमगढ़ ने विंध्याचल को और प्रयागराज ने झांसी मंडल को पराजित किया। अंडर- 14 में गोरखपुर ने अलीगढ़ को पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में अलीगढ़ ने मुरादाबाद को पराजित किया। प्रयागराज में सहारनपुर को, विंध्याचल ने वाराणसी मंडल को पराजित कर मैच जीता।
विज्ञापन

एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने खेल के प्रति भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बखान किया। कहा कि देश खेल के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन आगे ही बढ़ रहा है। हमारा देश जो कभी एक मेडल के लिए तरसता रहा अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर रहा। आयोजन समिति के सचिव दिनेश कुमार सिंह और प्रभारी डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर रामजन्म सिंह, शैलेश राय, विनोद कुमार सिंह, अबरार अहमद, भूपेश सिंह, डॉक्टर एहसान अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed