फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the third wave, 44 new positives were found so far

तीसरी लहर में अब तक के सर्वाधिक 44 मिले नए पॉजिटिव

Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the third wave, 44 new positives were found so far
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे ही सही भयावह होता जा रहा है। तीसरी लहर का अब तक का सर्वाधिक 44 केस मंगलवार को सामने आया है। सर्वाधिक पजिटिव रानी की सराय ब्लाक में मिले है, जिसमें ज्यादातर पॉजिटिव के संपर्क में आए लोग ही शामिल है। ऐसे में अब कोरोना का संक्रमण स्थानीय लोगों में फैलने लगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि मंगलवार को जिले में 5700 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें आठ अन्य जनपदों के है। जिले में अब एक्टिव केस बढ़ कर 115 हो गए है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक नौ पॉजिटिव केस रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र में पाए गए है। वहीं अतरौलिया में सात, अहरौला में एक, पल्हनी में तीन, अजमतगढ़ में चार, तरवां में दो, सठियांव में एक, नगर में छह, फूलपुर में एक व जहानागंज में दो शामिल है। अब तक जिले में कुल 18026 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। जिसमें 17682 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। 229 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

आज बंद रहेगा दीवानी न्यायालय
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय के एक जज की कोरोना जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आयी है। जिस पर दीवानी न्यायालय प्रशासन ने बुधवार को न्यायालय बंद कर दिया है। इस दौरान न्यायालय परिसर का सैनिटाइजेशन आदि कराया जाएगा। जनपद न्यायाधीश ने पॉजिटिव आए जज के संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच करा लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed