फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the name of providing housing, a woman was cheated of jewellery worth 80 thousand rupees

Azamgarh News: आवास दिलाने के नाम पर महिला से 80 हजार के आभूषण ठगे

Tue, 02 Sep 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
In the name of providing housing, a woman was cheated of jewellery worth 80 thousand rupees
रानी की सराय। खालीसपुर गांव में जालसाजों ने सोमवार को बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइक सवार ठग खुद को आवास सर्वे करने वाला बताकर मुमताज अहमद की पत्नी शाहजहां से करीब 80 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े। मुमताज अहमद शादी-विवाह में बाजा बजाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

घटना के समय वे घर पर नहीं थे। तभी दो युवक पहुंचे और शाहजहां से कहा कि उनका आवास का पैसा स्वीकृत हो गया है, लेकिन 6 हजार रुपये जमा करने होंगे। नकदी न होने पर जालसाजों ने आभूषण मांग लिए और भरोसा दिलाया कि पैसा जमा होते ही आभूषण लौटा देंगे। महिला उनके झांसे में आ गई और आभूषण सौंप दिए। बदले में जालसाजों ने 3 लाख 40 हजार रुपये का फर्जी चेक थमाकर फरार हो गए। बाद में मुमताज के लौटने पर पूरी घटना सामने आई। रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया की ऐसी सूचना हमको नहीं मिली है ना कोई तहरीर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed