फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the name of doubling the money, the thugs duped the woman of 17.50 lakhs

धन दो गुना करने के नाम पर ठगो ने महिला को लगाया 17.50 लाख का चूना

Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the name of doubling the money, the thugs duped the woman of 17.50 lakhs
रानी की सराय। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को ठगों ने धन दो गुना करने के नाम पर साढ़े सत्रह लाख का चूना लगा दिया है। ठगे जाने की जानकारी होने पर महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रानी की सराय कस्बा के राजा गली निवासिनी हसीबुल पत्नी मुमताज का बड़ा बेटा इम्तियाज जनसेवा केंद्र व वेस्टर्न यूनियन का काम करता है। छोटा बेटा व हसीबुल अक्सर बीमार रहते है। सोमवार को दिन में हसीबुल अपने लिए दवा लेने जा रही थी। इसी बीच चार पहिया सवार दो लोग उसके पास आकर रूके और बातचीत करने लगे। दोनों ने महिला से कहा कि तुम और तुम्हारा बेटा बीमार रहते है। यह सुन कर महिला को उन भरोसा हो गया। उन्होंने कहा कि हम दुआ कर देंगे तो तुम्हारे घर पर जो आफत-विपत है वह दूर हो जाएगा और घर में रखा धन दो गुना हो जाएगा। इसके बाद दोनों महिला के साथ उसके घर पहुंच गए। घर पर पहुंचते ही युवकों ने कहा कि जो भी धन घर में रखा है उसे लेकर आओ और दुआ के बाद उसे घर में रख देना। हसीबुल घर में रखा 17.50 लाख रुपये लाकर उन्हें दे दिया। कुछ देर इधर-उधर की बात करने के बाद दोनों ठग पैसा लेकर फरार हो गए। ठगे जाने का एहसास होते महिला ने बड़े पुत्र को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद महिला की हालत भी खराब हो गई और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बड़े पुत्र की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास लगे सीसी टीवी आदि को खंगालने में जुटी नजर आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed