फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the name of cleaning the house of a retired inspector, they ran away with jewelery worth eight lakhs.

Azamgarh News: रिटायर्ड दारोगा के घर से साफ करने के नाम पर आठ लाख के आभूषण ले भागे

Sun, 03 Mar 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
In the name of cleaning the house of a retired inspector, they ran away with jewelery worth eight lakhs.
अतरौलिया। भगवानपुर गांव निवासी एक रिटायर्ड दारोगा के घर से उचक्कों ने साफ करने के नाम पर लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। उचक्कों की कवायद से पूरा परिवार हतप्रभ है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासी जगन्नाथ यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत दारोगा हैं। शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे एक बाइक सवार दो युवक उनके घर पर पहुंचे। उस समय परिवार की महिलाएं ही घर पर मौजूद थीं। युवकों ने बताया कि वे बर्तन व जेवरात आदि साफ करने का काम करते हैं। पहले उन्होंने पीतल व तांबे के बर्तन मंगा कर उसे साफ किया। इसके बाद चांदी के पायल आदि की सफाई किया। विश्वास जमने पर दोनों युवकों ने कहा कि अन्य जो भी सोने-चांदी के जेवरात हैं, उसे लेकर आए ताकि उन्हें भी साफ कर दूं। इसके बाद महिलाओं ने अपने पहने हुए जेवरात के साथ कुछ अन्य जेवरात भी साफ करने को दे दिया। दोनों ने जेवरातों को एक गहरे बर्तन में डाल दिया। इसके बाद ऊपर से ढक्कन बंद कर घर में कुछ देर रख देने को बोला। परिजन उस गहने बर्तन को घर के अंदर ले जाकर रखने गए तो ढक्कन खोला। बर्तन में कुछ भी नहीं था। इस बीच दोनों बाइक सवार युवक मौके से भाग निकले। परिजनों ने कुछ दूर तक दोनों युवकों का पीछा भी किया लेकिन दोनों भाग निकलने में सफल रहे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। रिटायर्ड दारोगा ने बताया कि दोनों युवकों ने खुद को पतंजलि का एजेंट बताया था। वे लगभग आठ लाख के जेवरात लेकर फरार हुए है।
विज्ञापन

अतरौलिया के एसओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी की गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed