फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the meeting of Udyog Bandhu, the issue of encroachment and decaying roads raised

उद्योग बंधु की बैठक में गूंजा अतिक्रमण और खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

Tue, 27 Oct 2020 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
In the meeting of Udyog Bandhu, the issue of encroachment and decaying roads raised
आजमगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं स्वरोजगार बंधु की बैठक हुई। उद्यमियों ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र में जलनिकासी नहीं हो पा रही है। उसका मुख्य कारण अतिक्रमण है। इस पर एसडीएम सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण हटाते हुए नाली का निर्माण कराएं।
विज्ञापन

उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस की गस्त बढ़ाने की मांग की। प्रभारी डीएम ने सभी उद्यमियों से कहा कि अपने-अपने उद्योगों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाएं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद की समीक्षा की गई। व्यापारियों ने अवगत कराया कि शहर क्षेत्र में सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं, जिसको ठीक कराने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सचिव एडीए बैजनाथ, जिला आबकारी अधिकारी, डीसी वाणिज्य कर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed