फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the first phase, there will be a 25 percent discount on the original bill.

Azamgarh News: पहले चरण में मूल बिल में 25 प्रतिशत की मिलेगी छूट

Sun, 30 Nov 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
In the first phase, there will be a 25 percent discount on the original bill.
आजमगढ़। बिजली बिलों में राहत के लिए उपभोक्ता आज से जिले के सभी खंडीय, उप खंडीय कार्यालयों और कैश काउंटरों पर पंजीकरण करा सकेंगे। तीनों चरणों मेें सरचार्ज पर शत प्रतिशत छूट मिलेगी, लेकिन मूल बिल में सबसे अधिक 25 प्रतिशत की छूट पहले चरण में मिलेगी।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना की शुरूआत एक दिसंबर से हो रही है। यह तीन चरणों में फरवरी 2026 तक चलेगी। ओटीएस के अंतर्गत जिले 402129 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। इन पर बिजली बिल का 2134 करोड़ रुपये बकाया है। इस बकाए में 969 करोड़ रुपये सिर्फ सरचार्ज और लेट पेमेंट हैं। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता विभाग के किसी भी खंडीय, उपखंडीय कार्यालयों व कैश काउंटरों पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। अधीक्षण अभियंता प्रथम घनश्याम ने बताया कि प्रथम सर्किल के तीनों डिवीजनों में विभिन्न भार के 198000 उपभोक्ताओं पर 1056 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें से 474 करोड़ रुपये सिर्फ सरचार्ज और लेट पेमेंट है। सर्किल द्वितीय के तीनों वितरण खंडों में 204129 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का 1078 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 495 करोड़ रुपये सरचार्ज और लेट पेमेंट है। उन्होंने बताया कि ओटीएस का पहला चरण एक से 31 दिसंबर, दूसरा चरण एक से 31 जनवरी और तीसरा चरण एक से 28 फरवरी तक चलेगा। तीनों चरणों में सरचार्ज और लेट पेमेंट में शत प्रतिशत की छूट मिलेगी वहीं, मूल बिल में पहले चरण में 25, दूसरे चरण में 20 और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। अगर कोई उपभोक्ता एकमुश्त जमा नहीं कर सकता तो वह 500 या 750 रुपये प्रति माह किस्तों में भी भुगतान कर सकता है। बिजली चोरी वाले प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में 50 प्रतिशत तक छूट है।
विज्ञापन

ओटीएस के अंतर्गत 4.02 लाख उपभोक्ता चिह्ति किए गए हैं। इन पर बिजली बिल का 2134 करोड़ रुपये बकाया है। आज से एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराकर उपभोक्ता ब्याज, लेटपेमेंट में शत प्रतिशत छूट के साथ ही मूल बिल में छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed