फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the day 200 schools inspected

प्रतिदिन 200 विद्यालयों का करें निरीक्षण

Sat, 23 Dec 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the day 200 schools inspected
आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता मानक के अनुरूप होने चाहिए। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कठोरत कार्रावाई की जाएगी। ठंड केे मद्देनजर दृष्टिगत सभी रैन बसेरों को क्रियाशील रखा जाए, अलाव जलाएं और कंबल वितरण करें। एडीएम और एसडीएम रैनबसेरों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन


उक्त निर्देश कमिश्नर के. रविंद्र नायक ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए। कहा कि सभी नलकूप संचालित होने चाहिए और नहरों में टेल तक पानी पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन


संयुक्त कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। धान खरीद में बलिया की प्रगति पर अप्रसन्नता जाहिर की। सभी जिलाधिकारी से कहा कि तीन दिन के अंदर एफसीआई और मिलर्स की बैठक बुलाकर अपेक्षित गति लाने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों की टीम गठित कर प्रतिदिन कम से कम 200 विद्यालयों का निरीक्षण कर अध्यापकों की उपस्थित चेक करें। अनुपस्थित अध्यापकों पर नो वर्क नो पे का सिद्धांत लागू करें।

एडी बेसिक से कहा कि नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का जांच करा कर नियुक्ति निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराएं। मॉडल स्कूल में शिक्षकों की तैनाती कर चालू कराएं।

शौचालय का प्रयोग न करने वालों पर जुर्माना
आजमगढ़। स्वच्छता अभियान की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि सीडीओ ओडीएफ प्रस्तावित गांवों के प्रधानों की बैठक बुलाएं। ओडीएफ में बलिया की प्रगति बेहद खराब पाई गई है। शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण और उसके प्रयोग पर जोर दिया। शौचालय का प्रयोग न करेने वालों जुर्माना तय किया जाए।

अस्पतालों में उपस्थित रहें चिकित्सक
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान आयुक्त ने चिकित्सकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए। मुसहर जाति के उत्थान के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।


बलिया में आरसेनिक की मात्रा अधिक हो ने की जानकारी पर जलनिगम को निर्देश दिए कि आरओ प्लान्ट लगाएं। जिलाधिकारी आजमगढ़ चंद्र भूषण सिंह, बलिया सुरेन्द्र विक्रम, मऊ प्रकाश बिन्दु, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ अभिषेक सिंह, मऊ आशुतोष द्विवेदी, विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed