फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the Corona era, the women of the group did not get the expected work

कोरोना काल में समूह की महिलाओं को नही मिला उम्मीद के मुताबिक कार्य

Tue, 18 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
In the Corona era, the women of the group did not get the expected work
आजमगढ़। कोरोना काल में स्वयं सहायता समूहों का भी कार्य बाधित हुआ है। पिछली बार कोरोना काल में समूह की महिलाओं ने प्रशासन के आर्डर पर डेढ़ लाख के करीब मास्क की सिलाई की थी जिससे उन्हें लगभग तीस लाख रुपये की आमदनी हुई थी लेकिन इस बार सिर्फ 12 से 13 हजार मास्क ही सिलने के आर्डर मिले हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 13760 समूहों का गठन किया गया है। एक समूह में कम से कम 10 से 15 महिलाएं शामिल हैं। इस प्रकार समूहों से जिले में लगभग दो लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। विगत वर्ष कोरोना काल शुरू होने पर तत्कालीन डीएम ने ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मास्क उपलब्ध कराने और समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक लाख 47 हजार मास्क बनाने का आर्डर दिया था। इस आर्डर को पूरा कर महिलाओं ने प्रशासन को सौंपा था। प्रशासन की ओर से इन महिलाओं को प्रति मास्क 20 रुपये की दर से भुगतान किया था जिससे समूह की महिलाओं को 29 लाख 40 हजार रुपये की आमदनी हुई थी। इस आर्डर को 372 महिला समूहों की 597 सदस्यों ने पूरा किया था। वहीं इस बार इन महिला समूहों को प्रशासन की ओर से अब तक मात्र 12 से 13 हजार मास्क को बनाने का आर्डर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed